फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरूक्षेत्र से 12 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे बाढ़सा एम्स का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से वीडियो कांफ्रेंस से 12 फरवरी को सरकारी क्षेत्र में देश के सबसे बड़े अस्पताल राष्ट्रीय कैंसर संस्थान बाढ़सा को जनसेवा में समर्पित करेंगे। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ ने संवाद भवन में शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर देश के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की राष्ट्रीय कैंसर संस्थान बाढ़सा में उपस्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यालय में 12 दिसंबर 2015 को भूमि पूूजन के साथ राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य इस संकल्प के साथ शुरू किया गया था कि देश के सबसे बड़े अस्पताल को रिकॉर्ड समय में तैयार कर जनसेवा को समर्पित करेंगे। यह संकल्प 12 फरवरी 2019 को पूरा हो रहा है। मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि इस बड़ी सौगात के गवाह बनने के लिए क्षेत्र से भारी संख्या में लोग शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके लिए शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू की गई हैं। जाहिर है पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है और भारी संख्या में पंचायत महिला प्रतिनिधि कुरुक्षेत्र पहुंचकर पीएम मोदी के विचार सुनेंगी और क्षेत्र से लोग राष्ट्रीय कैंसर संस्थान बाढ़सा पहुंचेंगे। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान बिजेंद्र दलाल, योगेश सिलानी, रत्न सागर, पवन छिल्लर, बिजेंद्र मांडौठी, मंगल गुलिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें