फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में 26 को छोड़ा जाएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के नहरों में 26 जनवरी को पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग ने 700 क्यूसेक पानी का इंडेंट भेज दिया है। यह पानी नहरों में 15 दिन तक चलेगा। नहरी पानी की पिछली टर्न 25 दिसंबर से नौ जनवरी तक पूरी हुई थी। अब यह टर्न शनिवार से शुरू हो जाएगी। नहरों में 15 दिन तक पानी चलेगा। नहरी पानी की आपूर्ति होने पर ही जिले के जलघरों मेें पानी डाला जाता है। जिले में 58 जलघर हैं। मेन लोहारू, लोहारू फीडर, बधवाना नहर, सतनाली फीडर व माइनरों से जलघरों में पानी डाला जाता है। अधिकतर जलघरों की स्टोरेज क्षमता 15 से 20 दिन ही है। नहरों में पानी की टर्न इस समय 15 दिन की ही चल रही है। 15 दिन पानी बंद रहता है। नहरी पानी की चोरी रोकना सिंचाई विभाग अधिकारियों के लिए परेशानी बना हुआ है। पिछले टर्न में 900 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा गया था। इन किसानों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग के अधिकारी नहरों में पानी पहुंचते ही छापेमारी शुरू कर देते हैैं लेकिन किसान रात के समय पानी की चोरी करते हैं। किसान इंजन, साइफन से पानी की चोरी करते हैं। सिंचाई विभाग एसडीओ राहुल छिल्लर ने बताया कि नहरों में पानी पहुंचते ही चोरी पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें