फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी रोडवेज की स्पेशल बसें, एडवांस बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी रोडवेज की स्पेशल बसें, एडवांस बुकिंग शुरू
विज्ञापन

- पुलिस विभाग की परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और लाने को दादरी से रोडवेज बसों का होगा संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। 30 दिसंबर को हरियाणा के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए दादरी डिपो से रोडवेज की स्पेशल बसें चलेंगी। स्पेशल बसों के लिए दादरी बस स्टैंड पर शुक्रवार से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। स्पेशल बसें शनिवार को दोपहर बाद से रविवार सुबह तक परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने और लाने के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

दादरी रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक धनराज कुंडू ने बताया कि पुलिस विभाग में होने वाली भर्ती की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए रोडवेज की स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। 30 दिसंबर को अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, पंचकूला व यमुनानगर आदि जिले में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए रोडवेज बसें शनिवार दोपहर बाद व रविवार सुबह से रवाना होंगी। जीएम कुंडू ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के समीप परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले पहुंचा दिया जाएगा। स्पेशल बसों के लिए बस स्टैंड पर काउंटर बनाकर एडवांस बुकिंग शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि एक बस के लिए कम से कम 52 सवारियां होनी अनिवार्य है। इतनी सवारियों पर रोडवेज विभाग उस परीक्षा केंद्र तक एक बस भेज सकता है। इससे अधिक अगर एक परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। स्पेशल बसें परीक्षा केंद्र के समीप तक पहुंचेंगी और परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस चरखी दादरी के लिए चलेंगी।
विज्ञापन


फोटो 11
चरखी दादरी बस स्टैंड के बूथ पर खड़ी रोडवेज बसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें