फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में जन्मी 20 बेटियों व उनकी माताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। बेटियां आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में धारण कर स्वयं को सशक्त बना समाज की दिशा बदल सकती हैं। यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में रामबास गांव में आयोजित बेटी बचाओ, सशक्त बनाओ कार्यक्रम में चंडीगढ़ से पधारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कविता ने व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी कविता, ब्रह्माकुमारी वसुधा, उप चिकित्सा अधिकारी संजय गुप्ता, महिला एवं बाल विकास अधिकारी गीता साहरण, सड़क सुरक्षा अधिकारी प्रवीण, बीडीसी विकास ने दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस दौरान वर्ष 2017 में जन्मी 20 बेटियों और उनकी माताओं को सम्मानित कर ब्रह्माकुमारी कविता ने कहा कि हमें बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। आज किसी भी क्षेत्र में बेटियों का योगदान बहुत बड़ा है। महिला बाल विकास अधिकारी गीता सहारण ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था का बेटी बचाओ, सशक्त बनाओ अभियान में बड़ा योगदान है, क्योंकि जहां अध्यात्म है वहां सफलता पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक और मार्केट कमेटी के चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान ने कहा कि बेटियों को बचाएंगे, तभी हम समाज बचा पाएंगे। सड़क सुरक्षा अधिकारी प्रवीण ने दुर्गा शक्ति एप की जानकारी दी। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय गुप्ता ने समाज को अध्यात्म के बल से सशक्त बनाने पर ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रशंसा की। कादमा-झोझू कलां क्षेत्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कहा कि बेटी बचाओ, सशक्त बनाओ अभियान झोझूकलां खंड के विभिन्न गांव में नियमित रूप से चलाया जाएगा। मार्केट कमेटी बोर्ड के सदस्य रामनिवास पिचोपा व योग शिक्षक सुरेंद्र आर्य ने बेटियों को भावी पीढ़ी का निर्माता कहा। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज पाठशाला रामबास की तरफ से नव जन्मी बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत डाकघर में खाता खुलवा कर पासबुक भी वितरित की गई। इस मौके पर अमीर सिंह लांबा, अशोक, अमरचंद, सूबेदार हवा सिंह, डॉक्टर अभय, विनोद ढिल्लो, जयवीर सहरावत, मास्टर गुणपाल, जयनारायण, दलवीर सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें