फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप व दरिदंगी के विरोध में सर्वखाप महापंचायत 11 को चरखी दादरी में

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। देश-प्रदेश में बढ़ रही रेप और दरिंदगी की घटनाओं के विरोध में अब खाप पंचायतें भी सामने आ गई हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र की सबसे बड़ी सांगवान खाप सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए उत्तर भारत की सर्वखापों को एकजुट करेगी। खाप की कोर कमेटी की मीटिंग में लिए निर्णय के अनुसार 11 नवंबर को चरखी दादरी में सर्वखाप महापंचायत होगी। इसमें कई अहम फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को दादरी के खेड़ी बूरा सांगू धाम पर सांगवान खाप की कोर कमेटी की मीटिंग खाप प्रधान सोमबीर सांगवान की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में कमेटी सदस्यों ने देश-प्रदेश में बढ़ रही रेप, दरिंदगी व अन्य आपराधिक घटनाओं की निंदा की। हाल ही में रेवाड़ी गैंग रेप मामले को लेकर भी खाप के कड़े तेवर दिखे। कमेटी सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि बढ़ती घटनाओं के विरोध में उत्तर भारत की सर्वखापों को एकजुट किया जाएगा। इसी कड़ी में 11 नवंबर को चरखी दादरी में सर्वखाप महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत को लेकर खाप पदाधिकारियों की ड्यूटियां भी सुनिश्चित की जाएंगी, जो सर्व खापों को निमंत्रण देंगे। महापंचायत में कई अहम और बड़े फैसले लिए जाएंगे। खाप सचिव नरसिंह सांगवान डोहकी ने बताया कि महापंचायत को लेकर हुई मीटिंग में सर्वम्मति से निर्णय लिया गया है। जल्द ही कोर कमेटी की मीटिंग बुलाकर पदाधिकारियों की ड्यूटियां सुनिश्चित की जाएंगी। इस अवसर पर खाप के कन्नी प्रधान सूरजभान बिरही, प्रताप सिंह मानकावास, सूरजभान झोझू, वेदपाल अटेला, रविंद्र छपार, ईश्वर पैंतावास, प्रवीन चरखी, जिला पार्षद अजय झोझू, रामकिशन मानकावास, राज सिंह बिरही, मा. टेकचंद, जीवनराम डोहका, रण सिंह अटेला, बलबीर, धर्मपाल डोहकी, सुरेंद्र कुब्जा, प्रीतम बलाली, ऋषिपाल आर्य, सत्यदेव, संजीव मंदोला, राजमल, कप्तान सुरेंद्र, मा. राजबीर व सज्जन खेड़ी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें