फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे चली बैठक में 50 एजेंडे पास, पांच करोड़ की ग्रांट खर्च करने के लिए तैयार होंगे एस्टिमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नप की बैठक में 50 प्रस्तावों पर लगी मुहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को ढाई घंटे तक चली बैठक में 50 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में शहर की बधवाना गेट प्राथमिक पाठशाला का नाम सावित्री बाई फूले रखने व स्टेडियम रोड का नाम रमेश जोशी मार्ग रखने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसके अलावा सीएम द्वारा नगर परिषद को दी गई पांच करोड़ की ग्रांट खर्च करने के लिए भी पार्षदों से वार्ड की जन समस्याओं व गलियों का ब्योरा मांगा गया। बैठक की खास बात यह रही कि इसमें किसी भी पार्षद प्रतिनिधि को अंदर नहीं जाने दिया। बैठक में रिकॉर्ड 21 पार्षदों सहित दो मनोनीत पार्षद की मौजूदगी दर्ज की गई।
उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई को भी नगर परिषद कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी लेकिन अधिकारियों की गैरहाजिरी और पार्षदों के विरोध के चलते स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद चेयरमैन ने तीन अगस्त को दोबारा से बैठक तय की थी। सुबह 11 बजे चेयरमैन संजय छपारिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में ढाई घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर पार्षदों ने विचार-विमर्श किया। बैठक में एक के बाद एक करीब 70 एजेंडे रखे गए जिनमें से 50 पर सर्वसम्मति बनी। जबकि कुछ पर अगली बैठक में विचार करने का फैसला लिया गया। इस बैठक सभी छह महिला पार्षद में स्वयं अपने वार्डों की समस्याएं लेकर पहुंची। करीब डेढ़ बजे बैठक खत्म होने के बाद चेयरमैन संजय छपारिया ने वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण, वरिष्ठ पार्षद रविंद्र गुप्ता, आनंद महराणा, महेश गुप्ता, विनोद वाल्मीकि आदि की मौजूदगी में पत्रकारों से बैठक में लिए गए निर्णय सार्वजनिक किए।
विज्ञापन

चेयरमैन बताया कि पूरे शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए एस्टिमेट तैयार कर भेजा जा चुका है जिसके लिए दो करोड़ 80 लाख रुपये की लागत आनी प्रस्तावित है। सरकार से प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही इस काम को शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले सीएम मनोहर लाल ने चरखी दादरी नगर परिषद को पांच करोड़ देने की घोषणा की थी और इसका कोड भी वीरवार को उनके पास पहुंच चुका है। जल्द ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। चेयरमैन ने बताया कि बैठक में सभी पार्षदों से उनके वार्डों में कंडम पड़ी गलियों का ब्योरा मांगा गया है। पार्षदों के डिमांड देते ही इंजीनियरिंग शाखा मौका देखकर एस्टिमेट तैयार कर देंगे।
समस्याओं के समाधान के लिए वार्डों में पहुंचेगी संयुक्त टीम
बैठक में बिजली निगम व जन स्वास्थ्य विभाग की मदद से नगर परिषद द्वारा वार्डों में कैंप लगाने का भी निर्णय लिया गया। चेयरमैन ने बताया कि आपके द्वार अभियान के तहत दोनों विभागों व नगर परिषद अधिकारी वार्डों में जाकर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि बिजली निगम एक्सईएन ने सहमति दे दी है। वार्ड 20 व 21 में सोमवार से अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

नप कार्यालय निर्माण के लिए सरकार भेजा एस्टीमेट
इस समय नगर परिषद के पास खुद का कार्यालय नहीं है और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ही बैठकर अधिकारी कामकाज करने को विवश है। चेयरमैन ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय निर्माण के लिए दस करोड़ का एस्टिमेट तैयार कर सरकार को भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी यह मामला पिछले सप्ताह लाया गया था और उन्होंने जल्द ही स्वीकृति देने का आश्वासन दिया है।
ये प्रस्ताव भी हुए पास
. सभी पार्कों का सुंदरीकरण करना और रोज गार्डन के अलावा वार्ड चार पार्क में भी ओपन जिम शुरू करना।
. बंदर पकड़ने के लिए जल्द से जल्द टेंडर लगाकर नियमित रूप से शहर में अभियान शुरू कराना।
. वार्ड छह व सात के बीच स्थित चौक का नामकरण ज्योतिबाई फूले रखना।
. पॉलिथीन मुक्त अभियान नियमित रूप से चलाने व पांच हजार थैले निशुल्क वितरित करने।
. सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और नगर परिषद कार्यालय के लिए सोलर पैनल सिस्टम खरीदना।
. शहर के सभी 21 वार्डों की गलियों के नंबर अंकित कराने।
. सुपर शकर मशीन से नगर परिषद के अधीन आने वाले नालों की सफाई कराने।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें