बहादुरगढ़। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के जन्मदिन पर दुल्हेड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कांग्रेस किसान मजदूर सैल के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने दी। दीपक देशवाल ने बताया कि रणदीप सुरजेवाला के 52वें जन्मदिन के अवसर पर दुल्हेड़ा की बड़ी चौपाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में रक्त का संचय ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल द्वारा किया जाएगा। दीपक देशवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रक्तदान करके पुण्य कमाएं।