सामान्य अस्पताल में रक्तदान कैंप आठ को
चरखी दादरी। बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ के तत्वाधान में आठ अप्रैल को नगर के लोहारू चौक स्थित उद्यम सिंह जैन सामान्य अस्पताल के नए भवन में रक्तदान कैंप आयोजित किया जाएगा।
इसी प्रकार 13 अप्रैल को नगर स्थित अग्रसेन धर्मशाला में स्माइल नीड ऑफ एजुकेशन ग्रुप के सहयोग से जलियावाला बाग में शहीद हुए व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान कैंप का आयोजन होगा। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झोंझू नजदीक केलियाणा मोड़ पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा। बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ के सचिव एवं रैडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य समाज सेवी रिंपी फौगाट ने यह जानकारी दी।
------------