फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में समय पर नहीं पहुंचते चिकलित्सक, घंटों इंतजार करते हैं मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली।
यहां के सीएचसी में डॉक्टरों की लेटलतीफी से आमजन की परेशानी दिनों दिन बढ़ रही है। ग्राम पंचायत सहित ग्रामीणों ने कई बार आला अधिकारियों को शिकायत भेजी है मगर कोई समाधान नहीं हो रहा। मंगलवार को भी जब डॉक्टर 11 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे तो ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने पहुंचकर मामले को स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचाने का फैसला लिया।
बादली सीएचसी में आसपास के गांव के मरीजों के अलावा सैकड़ों ईट-भट्ठों के प्रवासी मजदूर भी इलाज के लिए आते हैं। सीएचसी में आने वाले मरीजों को अक्सर डॉक्टरों के आने का इंतजार करते देखा जाता है। शुक्रवार को भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। सीएचसी में 10:30 बजे तक कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचा था। डॉक्टरों के लेट आने के कारण मरीज डॉक्टरों के इंतजार में बैठे रहे। परेशान मरीज अपनी दवा-दारू के लिए प्रात: 9:00 बजे से ही सीएचसी में आने शुरू हो जाते हैं, जबकि डॉक्टर 10:30 बजे तक भी मंगलवार को नहीं पहुंचे थे। बादली के नंबरदार सुखबीर सिंह, प्रधान अमित कुमार, छोटा, विजयपाल, ज्ञान सिंह, नरेश अन्य महिला मरीजों और प्रवासी ईंट भट्ठा मजदूरों ने बताया कि डॉक्टर सीएचसी में लेट पहुंचते हैं, जिसके कारण उन्हें घंटों डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ता है। प्रधान अमित कुमार, सुखबीर नंबरदार व अन्य मरीजों ने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से आग्रह किया कि सीएचसी में लेट आने वाले स्टाफ को सख्त हिदायत दी जाए। उन्हें समय पर आने के लिए कहां जाए, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ऐसा है तो करेंगे कार्रवाई : एसएमओ
सीएचसी एसएमओ संगीता खुराना का कहना है कि छुट्टी पर होने के चलते मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। बुधवार को स्वयं जांच करके विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नदारद रहने वाले स्टाफ को किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें