फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल मैच में मकड़ाना की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
वालीबॉल मैच में मकड़ाना की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव मकड़ाना स्थित जेबीएस स्कूल मैदान में ग्राम पंचायत और एपीसीपीएल झाड़ली प्लांट के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को तीन दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। आयोजन में महंत चरणदास महाराज का सानिध्य रहा। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा रोडवेज यूनियन के पूर्व प्रधान अजीत सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एपीसीपीएल झाड़ली प्लांट से अधिकारी प्रदीप वैद, डी मुखर्जी, सुरेंद्र कुमार एसएम की संयुक्त टीम पहुंची और प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन हुए मुकाबले में मकड़ाना की टीम ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर प्रदीप वैद व डी मुखर्जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिभाओं को निखरने में मदद करते हैं। स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर पवन डीपी, सरिता सरपंच, शुभराम, विकास कुमार, एडवोकेट अशोक जांगड़ा, मास्टर ओमप्रकाश, अजीत प्रधान, संजय, राजबीर लांबा, संजय फौगाट, प्रवीण धामा, दिलबाग, संजीव जांगड़ा, संदीप, अशोक शर्मा, राजीव पंच, छोटूराम, वेद, कर्णसिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें