फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रैली निकालकर दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकालकर दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बेटी बचाओ, देश बचाओ मुहिम के तहत मंगलवार को बीएलएस कालेज के छात्रों ने गांव जाखोदा में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को महिला शिक्षा का महत्व समझाया और नुक्कड़ नाटिका के जरिये बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ अभियान से संबंधित पोस्टर, बैनर थामे हुए थे। बेटी को मरवाओगे तो दुल्हन कहां से लाओगे, बेटी नहीं किसी से कम-मिटा दो अपने सारे भ्रम, बेटी पर अभिमान करो- जन्म होने पर उसका सम्मान करो आदि नारे लगाकर ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस के बाद गांव में हुई गोष्ठी में लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर निदेशक डा. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि आजाद के कई वर्ष बाद भी लड़की के प्रति अभी तक लोगों की सोच में पूरी तरह बदलाव नहीं आया है। जाखौदा के सरपंच जगबीर सिंह ने कहा कि समाज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में जागरूकता आवश्यक है। युवाओं को आगे आकर इस मुहिम को घर घर तक पहुंचाकर जागरूकता के कार्य को गति प्रदान करनी चाहिए। पत्रकारिता विभाग के समन्वयक हर्षवर्धन पांडे ने कहा कि बेटियों का शिक्षित होना सबसे अधिक जरूरी है। पढ़ी लिखी बेटी शिक्षित समाज का निर्माण करती है। गोष्ठी के बाद छात्र रीतेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ देश बचाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इसमें मनीष, श्वेता पाल, उज्मा, शिवम मिश्रा, मीनल गोयल, विजयलक्ष्मी, रवि का अभिनय बेजोड़ रहा। नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम क ो सफल बनाने में रितेश कुमार, कनिका ठाकुर, डा. रजनी राठी, जयवर्धन, कनिका, तनु और मीनाक्षी आदि की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें