फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में एचटेट : निषेधाज्ञा की उड़ी धज्ज्यिं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 के मौके पर कई जगह गड़बड़ियां नजर आई। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा लागू की गई धारा-144 का उल्लंघन हुआ। कुछ केंद्रों के पास पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से अव्यवस्था फैली रही।
मीडिया को देख बंद हुई दुकानें
शिक्षा विभाग द्वारा कराई जा रही एचटेट की परीक्षा को लेकर किये जा रहे जिला प्रशासन के दावे हवा होते नजर आए। शहर के बीचोंबीच स्थित अग्रसेन कालेज के पास फोटो स्टेट की दुकानें खुली रही। इन दुकानदारों ने प्रशासन द्वारा लगाई गई धारा 144 की खुलकर धज्जियां उड़ाई। ऐसे ही हालात मॉडल स्कूल के बाहर भी देखने को मिले। यहां भी परीक्षा शुरू होने तक फोटोस्टेट की दुकानें खुली रहीं। जब पत्रकारों द्वारा दुकानों के फोटो खींचने और वीडियो बनाने की जानकारी दुकानदारों को हुई तो दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर डाउन कर दिए।
विज्ञापन

जाम से खराब रहे हालात
शहर में कई परीक्षा केंद्रों के बाहर पार्किंग की सही व्यवस्था न होने से रोड जाम हो गए। इससे राहगीरों के साथ-साथ केंद्र पर परीक्षा देने आए विद्यार्थियों व उनके साथ आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोहतक रोड स्थित डीएच लारेंस स्कूल के परीक्षा केंद्र के बाहर जाम की स्थिति बनी रही। इसी प्रकार दिल्ली रोड स्थित मॉडल स्कूल, लिटिल एंजल स्कूल व बादली रोड स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल आदि परीक्षा केंद्रों के सामने भी जाम जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन

कुल छह केंद्रों में हुई परीक्षा
झज्जर नगर में कुल छह केंद्रों में एचटेट हुआ। इन केंद्रों में महाराजा अग्रसेन कॉलेज, डीएच लारेंस स्कूल में दो केंद्र, एलए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एचआर ग्रीन फील्ड स्कूल बादली रोड और माडल स्कूल झज्जर शामिल थे। परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें