फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के वाहन चालकों को भी करना पड़ेगा दिल्ली में ऑड-ईवन का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
स्मॉग से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने का एलान कर दिया है। 13 से 17 नवंबर तक यह व्यवस्था रहेगी। दिल्ली सरकार के इस फैसले से बहादुरगढ़ के उन हजारों वाहन चालकाें को भी इस व्यवस्था का सामना करना पड़ेगा जो रोजाना कामकाज के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं।
पिछली सर्दियाें की तरह इस बार भी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में स्मॉग की समस्या गहराई हुई है। प्रदूषण से बचने के लिए पिछली बार दिल्ली सरकार ने इन्हीं दिनों में ऑड-ईवन का फैसला किया था। इस फैसले का बहुत से लोगों ने स्वागत तो किया था मगर नौकरी पेशे वाले लोगों को खासी परेशानी हुई थी। इस बार भी स्मॉग की समस्या से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार की देर शाम 13 नवंबर से 17 नवंबर तक ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने का एलान कर दिया। परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने प्रेस कान्फ्रेंस में इसकी पुष्टि कर दी। यह नियम सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक लागू रहेगा। सीएनजी वाहन इस फॉर्मूले से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के हजारों वाहन चालकों पर प्रभाव
दिल्ली में लागू की गई इस व्यवस्था का बहादुरगढ़ के भी हजाराें लोगों को सामना करना पड़ेगा। दरअसल, बहादुरगढ़ शहर दिल्ली से बिल्कुल सटा हुआ है। यहां के हजारों लोग नौकरी एवं विभिन्न कामकाज के सिलसिले में अपने वाहनों से दिल्ली जाते हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत खुद बहादुरगढ़ से सटे नजफगढ़ में रहते हैं। पिछली बार जब यह व्यवस्था लागू हुई तो लोगों को बेहद दिक्कतें हुई थी। वाहन चालक वीरेंद्र ने बताया कि हरेक आदमी के पास दो-दो गाड़ियां नहीं होती। इस व्यवस्था से नौकरी पेशे वाले लोगों को काफी दिक्कतें होगी। इसके पास एक ही गाड़ी है वह कैसे व्यवस्था करेगा। रोहित शर्मा ने दिल्ली सरकार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदूषण काफी बढ़ गया है। इस स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए दिल्ली सरकार ने अच्छी पहल की है। दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा व दूसरे राज्यों को भी ऐसी ही एक कोशिश करनी चाहिए। हमें भी नियमाें का पालन करना चाहिए।
इस तरह चलेंगी गाड़ियां
बता दें कि ईवन संख्या 0, 2, 4, 6, 8 है जबकि 1, 3, 5, 7, 9 नंबर ऑड हैं। 13, 15 व 17 को ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी, जबकि 14 व 16 नवंबर को ईवन नंबर की गाड़ियां चलेंगी।
विज्ञापन


इन वाहनों को मिलेगी छूट
सीएनजी वाहन, टैक्सी, दुपहिया वाहन, एंबुलेंस, पुलिस वैन, इमरजेंसी गाड़ियां, महिला कार ड्राइवर-जिसके साथ 12 साल तक का बच्चा हो, विकलांगों, हायब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों को छूट मिलेगी। अगर स्कूल यूनिफार्म पहने हुए बच्चे को परिजन गाड़ी से स्कूल छोड़ने जा रहे हो तो उनको भी छूट मिलेगी। सीएनजी स्टिकर वाले वाहनों को छूट मिली है।

बहादुरगढ़ के वाहन चालकों को भी करना पड़ेगा ऑड-ईवन का सामना
-बहादुरगढ़ के हजारों वाहन हर रोज जाते हैं दिल्ली
-दिल्ली में 13 से 17 नवंबर तक रहेगी ऑड-ईवन की व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें