फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम की फ्यूचर प्लानिंग तैयार, जिले में बनेंगे 10 सब स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
बिजली निगम के द्वारा उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भविष्य की प्लानिंग तैयार की गई। जिसके तहत जिले में अब 10 नए सब स्टेशन तैयार किए जाएंगे। जिसके बाद उपभोक्ताओं को बिना कट के निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सकेगी। निगम के द्वारा सभी सब स्टेशन के लिए वर्क पूरा कर लिया गया है। 33 केवीए क्षमता वाले ये सब स्टेशन दिसंबर 2017 से मार्च 2019 तक शुरू हो जाएंगे। सब स्टेशन के इस पूरे प्रोजेक्ट पर बिजली निगम के द्वारा 40 से 45 करोड़ रुपये के बीच अनुमामित लागत बताई जा रही है। निगम की योजना के अनुरूप कार्य चला तो जिले के लोगों को अगले साल के अंत तक ये सौगात मिल जाएगी।

यहां बनेंगे सब स्टेशन
जगह प्रस्तावित क्षमता
गिजड़ौद 10 एमवीए
कुलाना 10 एमवीए
बाढसा 10 एमवीए
सेक्टर-6 झज्जर 12.5 एमवीए
बेरी 20 एमवीए
परनाला 12.5 एमवीए
मांडोठी 12.5 एमवीए
कुलासी 10 एमवीए
सुलौधा 12.5 एमवीए
सेक्टर-10 बहादुरगढ़ 12.5 एमवीए

इतने हैं जिले में उपभोक्ता
डीएस 187548
एनडीएस 16276
एलटी इंडस्ट्रियल 2875
एचटी इंडस्ट्रियल 848
ट्यूबवेल मीटरर्ड 8095
ट्यूबवेल अनमीटरर्ड 2428
कुल 210000

इस प्रकार चलेगा कार्य
परनाला में बन रहे 12.5 एमवीए क्षमता वाले सब स्टेशन का कार्य 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। वहीं गिजड़ौद, कुलाना, बाढसा व सेक्टर-10 बहादुरगढ़ के लिए टेंडर अलॉट हो चुके हैं तथा 8 माह का समय इस कार्य को पूरा करने के लिए दिया गया है। वहीं बेरी, मांडोठी, कुलासी, सुलौधा व सेक्टर-6 में प्रस्तावित सब स्टेशन के लिए टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं। टेंडर के अनुरूप इस कार्य में करीब एक से डेढ़ साल का समय लग जाएगा।
विज्ञापन


तीन सब स्टेशन की बढ़ाई जाएगी क्षमता
10 नए सब स्टेशन लगाए जाने के साथ ही 3 पुराने सब स्टेशन की क्षमत को भी बढ़ाया जा रहा है। नूना माजरा के 220 केवीए सब स्टेशन पर 100 एमवीए क्षमता वाले 132 गुना 33 साइज का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। 132 केवीए वाले माछरौली सब स्टेशन पर 50 एमवीए क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। वहीं, बूपनिया के 33 केवीए सब स्टेशन में 6.3 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। निगम के द्वारा ये सभी कार्य एक साल की तय अवधि में पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
बिजली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिले में 10 नए सब स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। सब स्टेशन तैयार होने से फीडर की लैंथ व ओवरलोड कम होगा। जिससे आमजन को बिना कट के बिजली सुचारु तौर पर मिल सकेगी। वहीं, तीन सब स्टेशन की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
- एसके चावला, एससी, झज्जर।


- 33 केवीए के लगाए जाएंगें ट्रांसफार्मर, 40 करोड़ का है प्रोजेक्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें