फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत से गुस्साएं परिजनों ने किया फैक्टरी पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के पुराना आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में केमिकल का ड्रम फटने से एक युवक की मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने फैक्टरी पर पथराव भी किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि उन्हें इस घटना की सूचना तक नहीं दी गई। बताया गया है कि इस घटना में एक-दो अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं।
पुराना आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जीको फैक्टरी में काम करते समय केमिकल ड्रम फट गया। इससे प्रदीप निवासी कबीर बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गुड़गांव के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 24-25 वर्ष बताई गई है। उसकी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि फैक्टरी में प्रदीप स्क्रेप को इधर-उधर रखने का काम करता था, लेकिन फैक्टरी प्रबंधन की ओर से प्रदीप से केमिकल ड्रम काटने का काम दिया गया, जोकि उसको नहीं आता था। काम करते समय केमिकल ड्रम में गैस बन गई और वह फट गया। इससे प्रदीप उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि फैक्टरी में यह घटना लगभग 11 बजे हुई थी, लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई। अन्य लोगों के माध्यम से उन्हें यह पता चला। इसके बाद वे करीब चार-पांच बजे फैक्टरी पहुंचे और वहां पर गुस्साएं परिजनों ने फैक्टरी पर पथराव कर दिया। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से तनाव बढ़ता देख सूचना पुलिस को दी गई। थाना शहर व सेक्टर-6 चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने के प्रयास शुरू किए। बाद में लगभग 8 बजे परिजन वापस चले गए।
विज्ञापन

क्यों नहीं दी गई परिजनों को सूचना
जब फैक्टरी में केमिकल ड्रम मंगलवार को सुबह 11 बजे फटा था तो फैक्टरी प्रबंधन की ओर से परिजनों को सूचना उसी समय क्यों नहीं दी गई। सायं 5 बजे सूचना क्यों पहुंचाई गई। आखिर सूचना न देने पीछे फैक्टरी प्रबंधन का क्या मकसद रहा है।
आज होगा पोस्टमार्टम
जीको फैक्टरी में हुई एक युवक की मौत से परिजनों में काफी गुस्सा है। बताया गया है कि युवक को गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। बुधवार को उसके शव को बहादुरगढ़ लाया जाएगा और शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
थाना शहर के कार्यवाहक एसएचओ तेलूराम का कहना है कि फैक्टरी में काम करते समय ड्रम फटा है। इससे युवक की मौत हुई है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



- सुबह 11 बजे फटा था केमिकल ड्रम, परिजनों को 5 बजे दी गई सूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें