फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर पुलिस में एसपीओ के पद पर भर्ती के 76 आवेदकों के हुए साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में झज्जर पुलिस में भर्ती के लिए आवेदक पूर्व सिपाहियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया 19 जुलाई 2017 बुधवार को संपन्न हो गई। एसपीओ के पद पर आवेदकों के साक्षात्कार की प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को बाद दोपहर आरंभ की गई। पुलिस महानिदेशक हरियाणा बलजीत सिंह संधू के दिशा निर्देशानुसार एचएसआईएसएस में भर्ती हुए सेवामुक्त पूर्व महिला एवं पुरुष सिपाही तथा 2004 में हरियाणा सशस्त्र पुलिस में 819 भर्ती हुए सेवामुक्त पूर्व सिपाहियों की एसपीओ के तौर पर भर्ती के लिए प्रवर पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन की अध्यक्षता में एक विशेष चयन कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन

विशेष कमेटी में डीएसपी मुख्यालय झज्जर हंसराज तथा जिला निरीक्षक सतपाल सिंह भी शामिल थे। विशेष चयन कमेटी द्वारा भर्ती के लिए आवेदक रजिस्टर्ड पूर्व महिला एवं पुरुष सिपाहियों की साक्षात्कार की प्रक्रिया को 19 जुलाई 2017 को ही पूरा कर लिया गया। विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर पूर्व सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया 17 जुलाई को पुलिस लाइन झज्जर में आरंभ की गई थी। झज्जर पुलिस में 50 पूर्व सिपाहियों की विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में भर्ती के लिए 93 पूर्व सिपाहियों द्वारा अपना आवेदन पत्र देते हुए रजिस्ट्रेशन कराया था। 19 जुलाई को एसपीओ के पद पर चयन के लिए रजिस्टर्ड 93 पूर्व सिपाहियों में से 65 पुरुष तथा 11 महिला पूर्व सिपाही उम्मीदवार साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल हुए।
विज्ञापन


- एसपी बी सतीश बालन की अध्यक्षता में किया था विशेष चयन कमेटी का गठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें