झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में शुक्रवार को लगभग 1 लाख 10 हजार 312 क्विंटल धान किसानों की ओर से लाया गया है। इसमें झज्जर शहर के अनाज मंडी में 20 हजार 779 क्विंटल धान मातनहेल अनाज मंडी में 3 हजार 175 क्विंटल और बेरी की अनाज मंडी में सबसे ज्यादा 86 हजार 658 क्विंटल बासमती धान किसानों की ओर से लाया गया है।
इसके अलावा सरकारी खरीद भी की जा रही है। मातनहेल अनाज मंडी में 1,936 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वहीं बेरी अनाज मंडी में 1,867 क्विंटल धान की सरकारी खरीद अब तक की गई है। झज्जर अनाज मंडी में अब तक सरकारी खरीद नहीं हुई है। इसके अलावा झज्जर अनाज मंडी में 18,455 निजी आढ़तियों ने खरीद की और मातनहेल अनाज मंडी में मात्र 55 क्विंटल धान की खरीदी हुई। इसके अलावा अनाज मंडी में निजी आढ़तियों ने 82 हजार 294 क्विंटल धान की खरीद की। अब तक झज्जर की अनाज मंडी में 2,024, मातनहेल अनाज मंडी में 1 हजार 184 क्विंटल और बेरी अनाज मंडी में 2 हजार 97 क्विंटल धान अब तक नहीं बिका है। जो मंडी परिसर में रखा गया है।
मिलर्स की ओर से झज्जर अनाज मंडी में 11 हजार 780 क्विंटल, मातनहेल अनाज मंडी में 506 क्विंटल व बेरी अनाज मंडी में 31 हजार 788 क्विंटल धान का उठान अब तक कर लिया गया है ताकि आने वाले धान के लिए परिसर में जगह बनाई जा सके। अब तक बेरी अनाज मंडी में 1705 क्विंटल कपास भी पहुंचा है जो आढ़तियों ने प्राइवेट तौर पर खरीद की है।
जिले की अनाज मंदिरों में किस बंपर मात्रा में बासमती धान लेकर पहुंच रहे हैं और आढ़ती खुली बोली लगाकर धान को खरीदने का काम कर रहे हैं। वहीं जिले के अनाज मंडियों में सबसे ज्यादा 1121 किस्म के धान की डिमांड है। इसके अलावा 1509, 1718 किस्म के धान के अलावा अन्य किस्म के धान भी किसानों की ओर से लाया जा रहा है। आगामी दिनों में धान की ज्यादा आवक होने की संभावना जा पाई जा रही है।