फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 7वें से 13वें नंबर पर खिसका जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से शुक्रवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। झज्जर जिले का नाम टॉप थ्री की सूची से गायब है। परीक्षा परिणाम में झज्जर जिला पिछले साल के मुकाबले इस बार पिछड़ गया है। पिछले साल प्रदेश में झज्जर सातवें नंबर पर था तो इस बार खिसक कर जिला 13वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम को देखा जाए तो जिले का परीक्षा परिणाम बोर्ड की तालिका के अनुसार 68.22 प्रतिशत रहा था। वहीं इस बार झज्जर का परीक्षा परिणाम 64.26 रहा है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों को देखा जाए जहां 13177 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार 12126 विद्यार्थी दसवीं कक्षा के रहे। बच्चों की संख्या घटने के साथ-साथ दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी गिरावट आई है। पिछले कई दिनों से परीक्षा परिणाम आने के इंतजार में बैठे विद्यार्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन

7792 विद्यार्थी हुए पास
शुक्रवार की देर शाम घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परिणाम के अनुसार 7792 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा पास की है। बोर्ड के परीक्षा परिणाम के अनुसार 1539 विद्यार्थियों का कंपार्टमेंट है, जबकि 2795 बच्चे नॉट क्वालिफाइड दर्शाए गए हैं। वर्ष 2019 में 13177 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 8990 विद्यार्थी पास हुए थे। 696 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आया था और 3491 विद्यार्थी नोट क्वालिफाइड हुए थे।
दोनों वर्षों का परीक्षा परिणाम
वर्ष परीक्षार्थी पास कंपार्टमेंट नॉट क्वालिफाइड प्रतिशत
2018-19 13177 8990 696 3491 68.22
2019-20 12126 7792 1539 2795 64.26
बोर्ड की प्रतिशतता से भी कम रहा परिणाम
झज्जर का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बोर्ड की कुल प्रतिशतता से भी कम रहा। बोर्ड का कुल परीक्षा परिणाम 64.59 प्रतिशत रहा है। जबकि झज्जर जिले का परीक्षा परिणाम इससे भी नीचे 64.26 प्रतिशत रहा है। हालांकि फिलहाल तक बोर्ड की तरफ से टॉप टेन सूची जारी नहीं की गई है। बोर्ड के परिणाम को देखते हुए शिक्षा में सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। हर वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम नीचे खिसक रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी किए गए परीक्षा परिणाम के अनुसार झज्जर जिला 13वें स्थान पर रहा है। पिछले साल की बजाय इस बार परिणाम कम रहा है। पिछले साल की अपेक्षा 3.96 प्रतिशत परिणाम कम रहा है।
विज्ञापन

- सुनीता रूहिल, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें