19jjrp21- गांव खानपुर कलां में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत-आयोजक
साल्हावास। गांव खानपुर कलां में वीरवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ संगीतमयी महोत्सव का आयोजन से शुरू हुआ, जो 26 मार्च तक चलेगा। पहले दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 108 सुहागन महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन गोगा मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से सायंकाल 3:15 बजे तक एक सप्ताह तक प्रतिदिन रहेगा। श्रीमद्भागवत कथावाचक पंडित गंगाराम शर्मा बृजवासी रहेंगे जबकि तपस्वी हरसुखदास उपाध्यक्ष सनातन धर्म प्रचारक रहेंगे। कथा व्यवस्थापक पवन कौशिक, अश्वनी शर्मा होंगे। पूर्णाहुति 27 मार्च को होगी।