फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में आए 1044 मामले, 746 का हुआ निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर झज्जर व न्यायालय परिसर बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 4 बेंच का गठन किया गया। इनमें से 3 बेंच जिला न्यायालय परिसर झज्जर में व एक बेंच न्यायालय परिसर बहादुरगढ़ में लगाई गई। लोक अदालत में 1044 मामले रखे गए, जिनमें से 746 मामलों का निपटारा किया गया। कुल अवॉर्ड राशि एक करोड़ 22 लाख 12 हजार 415 रुपये रही।
विज्ञापन

इस दौरान फेमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज संदीप दुग्गल ने कुल 8 मामलों का निपटारा किया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास गुप्ता की बेंच ने 622 मामलों का निपटारा किया, जिसकी अवॉर्ड राशि एक करोड़ 14 लाख 83 हजार रुपये रही। सिविल जज, सिनियर डिवीजन आशीष कुमार शर्मा की बेंच ने 68 मामलों का निपटारा किया व अवॉर्ड राशि सात लाख 12 हजार 115 रुपये रही। सिविल जज (जुनियर डिविजन) बहादुरगढ़ आशीष आर्य की बेंच ने कुल 48 मामलों का निपटारा किया, जिसकी अवॉर्ड राशि 17 हजार 300 रुपये रही। डालसा सचिव अंकिता शर्मा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन पर बधाई दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन दुर्घटना, मुआवजा केस से संबंधित मजदूरी विवाद, दीवानी मामले जैसे बैंक ऋण, राजस्व, नौकरी से संबंधित मामले, बच्चों व पत्नी के लिए भरण-पोषण से संबंधित लंबित विवाद, वैवाहिक मामले, जमीन अधिग्रहण, मुआवजा राशि से संबंधित, बाढ़ पीड़ित, बिजली, पानी बिल से संबंधित, चेक बाउंस से संबंधित मामले व राजीनामा योग्य फौजदारी के मामलों का आपसी भाईचारे से लंबित विवादों का निपटारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें