फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 104 छात्राओं ने स्लोगन से दिया नशामुक्ति का संदेश

Thu, 09 Oct 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : स्लोगन लेखन के जरिये नशा मुक्ति का संदेश देती छात्राएं महाविद्यालय प्राध्यापिकाओं के
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति और वाईआरसी के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें सभी यूजी और पीजी विभाग की 104 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निधि वत्स, एमए ज्योग्राफी द्वितीय वर्ष व राखी बीए तृतीय वर्ष रही। द्वितीय स्थान पर कीया, एमएससी रासायनिक विज्ञान द्वितीय वर्ष व थमिसा, एमकॉम प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान पर खुशी बीएससी प्रथम वर्ष व तेजस्विनी, बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। सद्भावना पुरस्कार सिमरन, एमए भूगोल की छात्रा ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डाॅ. नेहा नैन और डाॅ. दीपिका की रहीं। प्राचार्य डाॅ. राजवंती शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त अभियान भारत सरकार की एक ऐसी व्यापक पहल है जो हमारे युवाओं को जागृत कर उन्हें नशा मुक्त कर रही है। इसका उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों को बताकर नशीली दवाओं की आपूर्ति को नियंत्रित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें