फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में मोहित ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग, कौशल विकास केंद्र, उद्यमिता विकास क्लब और सूचना अधिकार क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ‘वाणिज्य उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमके जैन ने बताया कि पहले चरण में मुंबई की संस्था फोरम फार फ्री इंटरप्राइज के सौजन्य से एडी श्राफ मेमोरियल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 28 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. जैन ने बताया कि महान चिंतक एवं अर्थशास्त्री एडी श्राफ की याद में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कौशल विकास और वर्तमान शिक्षा, स्वास्थ्य मिशन, पर्यावरण प्रदूषण, कैशलेस व्यवस्था आदि विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने स्वीकार किया कि दैनिक चर्या में हमारी लापरवाही से जल का बहुत अपव्यय होता है। इस पर युवा वर्ग को जिम्मेवारी लेकर कार्य करना होगा। डॉ. एमके जैन ने वाणिज्य शिक्षा में कौशल विकास की संभावनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि आयकर, जीएसटी, उद्यमिता विकास, बीमा, बैंक, स्टॉक एक्सचेंज, वित्तीय लेन देन, रिटेलिंग विषयों में प्रयोगात्मक पहल आज की नितांत आवश्यकता है। प्रतियोगिता में मोहित, देव नागवान और भाविक गर्ग ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतीक और रजत को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने की और कहा कि शिक्षा के माध्यम से युवा शक्ति को मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक सशक्त होते हुए देशभक्ति की भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। प्रो. हेमलता, प्रो. प्रीति गुप्ता, प्रो. ममता यादव ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। मंच संचालन छात्रा दिव्या बिंदल ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में महक, सुनयना, आरती, प्रीति, अदिति, स्वाति, निकिता, सूरज, योगेश्वर, योगेश, जतिन गर्ग, कमलकांत, श्वेता, शिवम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जल संरक्षण, सूचना का अधिकार, उपभोक्ता अधिकार, सामाजिक उत्तरदायित्व, कारपोरेट जगत एवं युवा विषयों पर खुला मंच आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें