फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को अब दूर से दिखाई देंगे ब्रेकर, प्रशासन ने खिंचवाई सफेद पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के मुख्य मार्गों पर बने ब्रेकर अब वाहन चालकों को दूर से ही नजर आ जाएंगे। जिला प्रशासन ने इन पर सफेद पट्टी बना दी है। अमर उजाला ने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित कर जिला प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकर्षित किया था। इस पर संज्ञान लेकर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने शहर के सभी ब्रेकरों पर सफेद पट्टी बनाने के आदेश दिए थे। वीरवार को ही स्पीड ब्रेकरों पर पट्टी बनाने का काम किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अगर रोड सेफ्टी से संबंधी कोई भी समस्या है तो आमजन इसकी सूचना प्रशासन को व्हाट्स ऐप के जरिए भी दे सकता है। सूचना देने के दो से तीन दिन के अंदर समस्या का स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि हादसों और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए शहर के अलग-अलग मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देने से हादसों का कारण बन रहे थे। अकेले अगर सिविल अस्पताल रोड की बात करें तो दो माह में यहां बने स्पीड ब्रेकर से दोपहिया वाहन सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं थीं। 31 दिसंबर को अमर उजाला टीम ने शहर के विभिन्न मार्गों पर बने स्पीड ब्रेकरों का जायजा लिया तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई थी। शहर के तीन मुख्यमार्गों पर 25 ब्रेकर मिले और इनमें से महज पांच पर ही सफेद पट्टी या चमकती मार्बल की टुकड़ियां लगी थीं। 20 स्पीड ब्रेकरों पर रोड सेफ्टी के तहत सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं मिले। अमर उजाला ने एक जनवरी के संस्करण में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर ‘स्पीड ब्रेकरों से सफेद पट्टी गायब, हो रहे हादसे’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट में आमजन की स्पीड ब्रेकरों पर सफेद पट्टी बनाने की मांग को भी शामिल किया गया था। इसके तुरंत बाद अतिरिक्त उपायुक्त ने शहर के सभी ब्रेकरों पर सफेद पट्टी बनवाकर वाहन चालकों को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस मार्ग पर कितने स्पीड ब्रेकर
रोहतक रेलवे फाटक से रावलधी आईटीआई तक नौ स्पीड ब्रेकर हैं।
बस स्टैंड से लोहारू चौक तक सड़क के दोनों तरफ 10 ब्रेकर हैं।
महेंद्रगढ़ चौक से लेकर ढाणी फाटक आरओबी तक छह ब्रेकर हैं।

शहर के प्रमुख मार्गों के स्पीड ब्रेकरों पर सफेद पट्टी बनवा दी गई है। रोड सेफ्टी से जुड़ी अगर किसी भी प्रकार की परेशानी है तो इसकी सूचना 74978-87988 पर व्हाट्स ऐप कर आमजन दे सकता है। - मनोज कुमार, अतिरिक्त जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें