फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालकों की आज लगेगी प्रोविजनल लिस्ट, डीसी रेट पर 50 और चालक भर्ती करने की भेजी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। निजीकरण के विरोध में एक तरफ रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी है तो वहीं, विभाग ने पार्ट-टू के तहत लगाए जाने वाले परिचालकों की सूची का शेड्यूल तैयार कर लिया है। सरकार के आदेशों पर आज बस स्टैंड परिसर में प्रोविजनल सूची लगाई जाएगी और इसके बाद सूची से संबंधित आपत्तियों की सुनवाई होगी। पांच नवंबर को फाइनल सूची प्रकाशित कर दी जाएगी और इसके बाद चालकों की भर्ती प्रक्रिया पर काम शुरू होगा। यह जानकारी रोडवेज जीएम धनराज कुंडू ने दी। उन्होंने बताया कि परिवहन सेवा को सुचारु रखने के लिए पार्ट-वन पॉलिसी के तहत 50 और चालकों की डिमांड डिपो की तरफ से भेजी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को चरखी दादरी बस स्टैंड से 89 बसें रवाना हुईं। हालांकि रात्रि सेवा अभी तक पूर्ण रूप से बहाल नहीं हो पाई है और इसके चलते चंडीगढ़ या दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी स्थिति जस की तस रही। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो बसों और परिचालकों की संख्या इस समय कम है। इसके चलते कुछ बसों के रूटों में फेरबदल भी किया गया है। रविवार का बेरी जाने वाली तीन बसें केंसिल की गई और झज्जर जाने वाली बसों को वाया बेरी होकर भेजा गया। बता दें कि करीब पांच दिन पहले ही रोडवेज ने पार्ट-टू की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पार्ट-वन के तहत 100 चालक भर्ती किए हैं और इनमें से 25 को लोहारू सब डिपो भेजा गया है। इसके बावजूद भी डिपो की सभी बसें चालकों की कमी के चलते सड़कों पर नहीं दौड़ पा रही हैं। इसे देखते हुए जीएम ने हेड ऑफिस 50 चालक और भर्ती करने की डिमांड भेजी है। जीएम ने बताया कि अगर डिमांड को मंजूरी मिलती है तो नए 50 चालक भी पार्ट-वन के तहत एजेंसी की मार्फत भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्ट-टू के तहत आए परिचालकों के आवेदन फार्मों की छंटनी का काम पूरा हो चुका है। बुधवार को प्रोविजनल लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी और इसके बाद आपत्तियां दर्ज कर उनकी सुनवाई की जाएगी। जीएम ने बताया कि पांच नवंबर को फाइनल लिस्ट जारी करने के सरकार ने आदेश दे दिए हैं। इसके बाद चालकों की भर्ती प्रक्रिया पर काम आगे बढ़ाया जाएगा।

रूटों में कटौती कर चला रहे काम, 90 फीसदी बसें लगा रहीं एक-एक ट्रिप
रोडवेज के करीब साढ़े पांच सौ कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। इसके चलते बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से अधिकारी व्यवस्था के तौर पर रूटों में कटौती कर काम चला रहे हैं। वहीं, डिपो परिसर से जो बसें रवाना होती हैं उनमें से 90 फीसदी एक ही फेरा लगाती हैं। पिछले एक सप्ताह से करीब 90 बसें 110 से 120 चक्कर ही लगा पा रही हैं।
विज्ञापन


बुधवार को परिचालकों की प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी। पांच नवंबर को फाइनल लिस्ट लगाई जाएगी। मंगलवार को डिपो से 89 बसें रवाना हुईं और हमने पार्ट-वन पॉलिसी के तहत 50 और चालक लगाने की डिमांड हेड ऑफिस भेजी हैं। - धनराज कुंडू, जीएम, चरखी दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें