फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को मिलना चाहिए गृहणी भता: सुमित्रा चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चल रही महिला अधिकार यात्रा चरखी दादरी पहुंची। दादरी पहुंचने पर जिला महिला ग्रामीण अध्यक्ष सत्या पाहिल की अगुवाई में महिलाओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। महिला चौपाल को संबोधित कर सुमित्रा चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिला वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है और महिलाओं को पार्टी व संगठन में बराबरी का दर्जा देकर हमेशा ही महिलाओं के प्रतिनिधित्व की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी, पूरा हक यही कांग्रेस का संकल्प है और कांग्रेस ये मानती है कि घरेलू व्यवस्थाओं को संभालने वाली महिलाओं को गृहणी भत्ता भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी भत्तों की मांग करते है तो घर की 24 घंटे व्यवस्था संभालने वाली महिलाओं को भी गृहणी भत्ता मिलना चाहिए। उन्होनें कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध अपराध बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार इन पर लगाम कसने में नाकाम है। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक जगजीत, प्रदेश कांग्रेस सचिव अजीत फौगाट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र फौगाट, बिमला सरोहा, सुधा भारद्वाज, रंजीता महता, नीना राठी, वंदना पोपली, कमला फौगाट, जीवन डोहका, सतपाल अटेला, धर्मबीर, नरेंद्र बलोदा, सुरेंद्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें