फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम ने ई-पे नामक पोर्टल की सेवाएं की बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ई-पे नामक पोर्टल की सेवाएं बंद कर दी हैं। बिजली बिल आदि भरने के लिए बिजली निगम के अधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ओमबीर सिंह ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की सभी प्रकार की आनलाइन सेवाएं सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं। विभाग ने केवल ई-पे नामक कंपनी के पोर्टल पर ही इन सेवाओं को बंद किया है। उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का कोई भी उपभोक्ता ई-पे पोर्टल को विभाग की सेवाओं के लिए प्रयोग न करे। अगर किसी उपभोक्ता को आनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना है तो डीएचबीवीएनडॉटओआरजीडॉटआईएन वेबसाइट पर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें