चरखी दादरी। किसान जनहित समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुनील पहलवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंजाब से किसान महिला सैल नेत्री राजवेंद्र कौर, अशोक भाटिया और राजस्थान से अजीत सिंह, कृष्ण कुमार, रणधीर व लोहारू के रमेश कुमार ने विशेष तौर पर शिरकत की। राजवेंद्र कौर ने कहा कि हरियाणा सरकार एक बार फिर भावांतर योजना के नाम पर किसानों को बहकाना चाहती है, जबकि सभी जानते है कि गत दिनों टमाटर की फसल को किसान सड़कों पर फेंकने को विवश थे। समिति प्रदेश अध्यक्ष सुनील पहलवान ने कहा वर्ष 2010 और 2015-16 के मुआवजा के करोड़ों रुपये आज तक किसानों को नहीं मिले हैं। हाल ही में बारिश ने फसलों में जो कहर बरपाया है उसका जल्द ही किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों को योजनाओं के नाम पर ठगा जा रहा है। सुनील पहलवान ने बताया कि तीन अक्टूबर को पुरानी अनाज मंडी में जिले से किसान एकत्रित होकर प्रदर्शन के उपरांत जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। इस अवसर पर कृष्ण महराणा, मातनहेल ब्लॉक प्रधान ओम बिरोहड, सुरेश इमलोटा, पूर्व सरपंच सरूपगढ़ महेंद्र, सुधीर, धर्मबीर, विनोद, रामफल आदि उपस्थित थे।