चरखी दादरी। माई खुर्द निवासी एक व्यक्ति की कोर्ट परिसर के समीप से अज्ञात ने बाइक चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में माई खुर्द निवासी दीप कुमार ने बताया कि गत 10 सितंबर को वह किसी काम से कोर्ट परिसर आया था। उसने अपनी बाइक पीर बाबा के समीप स्थित एक चाय की दुकान के सामने खड़ी की थी। जब वह अपना काम करवाकर वापिस लौटा तो उसे बाइक गायब मिली। बाइक मालिक ने बताया कि उसने अपने स्तर पर बाइक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।