फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अता कर मांगी अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के ईदगाह स्थल पर मुस्लिम समुदाय के हजारों ने लोगों ने बकरीद पर्व पर नमाज अदा की। मौलवी मोहम्मद सुआहिलीन ने नमाज पढ़ी और आपसी भाईचारे से रहने का संदेश दिया। इस पर्व पर घरों में खीर व सवैया का पकवान बनाया गया।
सुबह साढ़े आठ बजे हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह स्थल पर एकत्र हुए तथा नमाज अता की। मौलवी सुआहिलीन ने नमाज पढ़ी। इस दौरान मौलवी ने कहा कि हमेें आपस में मिल-जुलकर रहना चाहिए। अंहिसा के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूखे को भोजन खिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सचिव मोहम्मद कश्मीर सिंह ने बताया कि यह पर्व मोहम्मद इब्राहिम के बलिदान पर मनाया जाता है। मोहम्मद इब्राहिम की अल्ला की ओर से त्याग की परीक्षा ली गई थी इस परीक्षा में इब्राहिम सफल हो गए थे। तब से ही यह पर्व मुस्लिम समुदाय में धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर इंतजामिया कमेटी प्रधान मोहम्मद शरीफ, सचिव मोहम्मद कश्मीर कोषाध्यक्ष सूबेदार इब्राहिम, शेरखान कमोद, इस्लाम, अब्बास, आजूखान और रमजान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें