फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर सो रहे बुजुर्ग को धारदार हथियार से कई वार कर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा।
उपमंडल के गांव डोहका हरिया निवासी एक किसान की अज्ञात ने धारदार हथियार से कई वार कर हत्या कर दी। मृतक खेत में बने मकान में अकेला रहता था। मृतक के परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना प्रभारी सूरजभान व डीएसपी हेडक्वार्टर प्रदीप नैन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोपहर करीब 12 बजे एफएसएल टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोहका हरिया निवासी जयसिंह (58) अविवाहित था। वह खेत में बने मकान में अकेला रहता था जबकि उसके भाई परिवार गांव और दादरी शहर में रहते हैं। वीरवार सुबह वह मकान में बने एक कमरे की चारपाई पर लहूलुहान हालत में मृत पाया गया। उसके खेत के समीप बने एक मकान में रहने वाला शख्स जब सुबह करीब आठ बजे पहुंचा और अंदर जाकर देखा तो जयसिंह मृत पड़ा था। इसके बाद उक्त ग्रामीणों ने मामले की जानकारी गांव में रह रहे जयसिंह के भाईयों के परिवार को दी। इसके तुरंत बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी बाढड़ा थाना पुलिस को व दादरी शहर रहे रहे मृतक के भाई फते सिंह के परिवार को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों से पूछताछ भी की। वहीं, बाढड़ा थाना प्रभारी सूरजभान के अपने टीम सहित पहुंचने के कुछ देर बाद ही डीएसपी प्रदीप नैन भी मौके पर पहुंचे गए। करीब दो बजे पुलिस शव लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंची। यहां पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार बयान में परिजनों ने किसी अन्य से रंजिश से इंकार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जयसिंह के तीन भाईयों में से प्यारेलाल व महेंद्र सिंह की पहले मौत हो चुकी है जबकि तीसरा भाई फते सिंह अपने परिवार सहित दादरी शहर में रहता है। मृतक करीब 20 साल से खेत में ही मकान बनाकर रह रहा था। जयसिंह वहां अकेला रहता था और दिन के समय गांव के ही लोग उसके पास चले जाते थे। पुलिस ने मृतकों के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


हत्यारों ने दरवाजे पर भी किया वार
दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि जयसिंह के मकान में दो कमरे हैं। एक कमरे का ताला बंद कर उसने चाबी गेट के पास ही रखी हुई थी जबकि दूसरे कमरे में वह सो रहा था। जयसिंह चारपाई पर ही मृत पाया गया है जबकि कमरे के गेट पर वार के निशान मिले हैं। परिजनों को आशंका है कि हत्यारों ने मामले को गुमराह करने का प्रयास भी किया है। घटना लूट के उद्देश्य से हत्या लगे इसलिए दरवाजे पर हत्यारों ने चोट मारी है।
कंधे, मुंह और सिर पर किए गए वार, बचाव में उंगलियां भी कटी
प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक जयसिंह जब सो रहा था उसी समय उस पर वार किए गए। ये सभी वार उसके चेहरे, कंधे या सिर पर किए गए हैं। इस दौरान जब जयसिंह ने सिर व मुंह का बचाव करने के लिए हाथ किया तो भी उस पर वारों का सिलसिला जारी रहा। अंदेशा है कि खुद को बचाने के प्रयास में ही जयसिंह के दोनों हाथों की उंगलियां कटी हैं। हत्यारों ने दस से अधिक वार जयसिंह पर किए हैं।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द से जल्द हत्या की गुत्थी को पुलिस सुलझा देगी।
-सूरजभान, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें