घसौला राजकीय स्कूल ने जीते तीन अवार्ड
चरखी दादरी।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा सर्वशिक्षा अभियान एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय उच्च विद्यालय घसौला को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017 के तहत चरखी दादरी व भिवानी जिले में तीन पुरस्कार जीते हैं। स्कूल को ओवर ऑल कैटेगरी के सेकेंडरी वर्ग में, हेंड वांशिग विद सोप व बेस्ट टॉयलेट में प्रथम पुरस्कार जीते हैं। इस अवसर पर मंगलवार को स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक राकेश सहरावत ने की।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हम अपने विद्यालय व अपने गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाएंगे। स्वच्छता को हम अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। समय-समय पर अपने नाखून कांटे, खाना खाने से पहले साबुन से अपने हाथ साफ करें। खाना खाने के बाद कुरला व दातून करें। शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धोएं। पॉलीथिन का प्रयोग न करें। कूड़ा कचरा डस्टबिन में ही डालें। विद्यालय चरखी दादरी व भिवानी दोनों जिलों में स्वच्छता में अव्वल रहा है। यह सब छात्रों, स्टाफ सदस्यों व ग्रामीणों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। इस अवसर पर शिक्षक राजेश सांगवान, रायसिंह, सुरेन्द्र, नरेंद्र कादयान, शिक्षिका अमरपति, सुमन, सुनील पीटीआई, राजवीर चपड़ासी, कृष्णा व राजपति आदि उपस्थित थे।