फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, फसलों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पूरी तरह से दिखाई दे रहा है। इन दिनों शीत लहर के कारण पूरी तरह से ठंड से ठिठुर रहा है। ठंड व कोहरे का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कस्बे में लगातार सातवें दिन भी कोहरा छाया रहा। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। कोहरे के साथ-साथ ठंड भी चरम पर रही। इससे लोग कांपते रहे। ठंड से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। रविवार को सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा और 11 बजे बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ललित गर्ग, चरणजीत सलूजा, सतबीर, हरीश, जीतू, मनीष आदि ने बताया कि पिछले 7 दिनों से लगातार कस्बे सुबह के समय में घना कोहरा छाया रहता है और 11 बजे बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हो पाते हैं। घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते चलते हैं और सुबह शाम हाड़ कंपाने वाली सर्दी से सुबह तो अलाव व शाम को हीटर का सहारा लेना पड़ता है।
गेहूं का उत्पादन बढ़ेगा
प्रगतिशील किसान प्रविंद्र कादयान ने बताया कि गेहूं की फसल की बिजाई के बाद ठंड का बढ़ना फसल के लिए लाभदयाक होता है। ठंड बढ़ने से फसल में पहला पानी देने के बाद बीज में जल्द फुटाव होता है। फुटाव के साथ ही पौधे की बढ़त भी तीव्र गति से होती है। पिछले सीजन में ठंड व बारिश देर से होने के कारण किसानों को अपेक्षित फायदा नहीं हो पाया। ठंड बढ़ना व धुंध गिरना रबी की फसल के लिए फायदेमंद है। मौसम इसी तरह से मेहरबान रहा तो किसानों की फसल का उत्पादन अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल में होगा फुटाव
बेरी ब्लॉक में लगभग 22 हजार हैक्टेयर में गेहूं की फसल की बिजाई की गई है। पिछले दिनों से बढ़ रही ठंड से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। ठंड में बीज फुटाव लेकर पौधा बेहतर ढंग़ से बड़ा होता है। बारिश आने पर किसानों को सिंचाई की मद में भी बचत होती है।
-सुरेंद्र डागर, एडीओ, कृषि विभाग बेरी।

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, फसलों को फायदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें