फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और ठंड से हुआ जन जीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
इलाके में पिछले कुछ दिनों से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी इलाके में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड रही। शनिवार सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

घने कोहरे की वजह से कई ट्रेन घंटों लेट रही। साथ ही सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। विजिबिलिटी महज 20 फीट की भी नहीं थी। इस वजह से वाहनों की गति काफी धीमी रही। शनिवार को क्षेत्र में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके नजर आए। दुकानदारों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया। 11 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली। लोग अपनी दुकानों और घरों के बाहर आकर धूप सेंकने लगे। दोपहर बाद फिर से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें