फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवारबाजी : रोहतक फोयल और सोनीपत सेबरे स्टाइल में रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
तलवारबाजी : रोहतक फोयल और सोनीपत सेबरे स्टाइल में रहा अव्वल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के अंतिम दिन के मुकाबलों में रोहतक ने फोयल, करनाल ने एप्पी जबकि सोनीपत ने सेबरे स्टाइल में बाजी मारी। इसके अलावा फोयल स्टाइल में यश, देव प्रथम स्थान पर जबकि शुभम, हरीश, निखिल दूसरे स्थान पर रहे। एप्पी स्टाइल श्रेणी में 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में निशांत ने बाजी मारी। सेबरे स्टाइल में दैविक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरव और तेजस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के एंजल, अनन्या, तहजीब, तनिशिका, दीपिका, शिवानी ने अपने- अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम मुकाबलों में रोहतक ने फोयल स्टाइल, करनाल ने एप्पी और सोनीपत ने सेबरे स्टाइल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में जींद की टीम ने फोयल स्टाइल, करनाल ने एप्पी और फरीदाबाद ने सेबरे स्टाइल में बाजी मारी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य मुकाबले में दादरी के गांव मकड़ानी निवासी दिनेश लांबा ने सोनीपत के सागर साहिल को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। हरियाणा तलवार बाजी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि तलवारबाजी फोयल, एप्पी और सेबरे सहित तीन स्टाइल में करवाई जाती है।
विज्ञापन

24वीं हरियाणा स्टेट फैंसिग चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम ओमप्रकाश देवराला थे। आर्यंस पब्लिक स्कूल में तीसरे दिन उन्होंने कहा कि प्रदेश के रोहतक, सोनीपत, करनाल, भिवानी, जींद, फरीदाबाद, दादरी सहित विभिन्न जिलों से 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि दादरी क्षेत्र में तलवारबाजी को प्रोत्साहन देने के लिए स्थायी रूप से कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। तलवार बाजी ओलंपिक खेलों के सबसे प्राचीन खेल में शामिल है। ओलंपिक में केवल इसी स्पर्धा में 12 स्वर्ण, 12 रजत और 24 कांस्य पदक सहित कुल 48 पदक दिए जाते हैं। चरखी दादरी के लड़के-लड़कियां कड़ा अभ्यास करें तो इस प्रतियोगिता में अपनी मेहनत के बल पर ओलंपिक पदक तक पहुंच सकते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दादरी में किया गया। इस आयोजन में आर्यंस पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति से विक्रम फौगाट सहित अन्य का सक्रिय योगदान दिया। इस मौके पर आर्यंस पब्लिक स्कूल प्रबंधक विक्रम फौगाट, प्राचार्य विकास फौगाट, राजीव गोल्डी, अमित, विजय बबलू, सुनील कुमार, राजेश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें