फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में उमेश तो लड़कियों की 1200 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों की 1200 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव महराणा में बाबा अमरदास की छठीं वर्षगांठ पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गांव के लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में उमेश पुत्र रामकुंवार ने प्रथम स्थान और सुहेल खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 100 मीटर ओपन दौड़ में मंजीत और मोहित ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 1200 मीटर ओपन दौड़ में अंकिता पुत्री भूप सिंह प्रथम तथा कविता पुत्री रामकिशन द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों की ही 100 मीटर ओपन दौड़ में अनिता पुत्री धर्मबीर प्रथम और त्ननपीशा पुत्री हमीद द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में संजय गौतम की टीम प्रथम रही। खेलों का उद्घाटन व समापन बाबा अमरदास सेवा समिति द्वारा किया गया जिसमें ग्रामवासियों ने अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर सुभाष, शमशेर, रविदत, गोविंद, चौटाला, नफे, मंजीत, सुरेश आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। सेवा समिति के सचिव मनोज गौतम ने बताया कि आठ नवंबर को महराणा के बिधनवाला जोहड़ प्रांगण में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें