फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली।
सदर थाना पुलिस ने गांव मुंडाखेड़ा की रेखा के सिद्दीपुर लोवा निवासी ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। यह केस रेखा के पिता ओमप्रकाश ने दर्ज कराया है।
ओमप्रकाश के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी रेखा का विवाह करीब 7 वर्ष पूर्व गांव सिद्दीपुर लोवा निवासी कश्मीर के साथ हुआ था। उन्होंने हैसियत से बढ़कर बेटी को दान दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग रेखा को परेशान करने लगे। ओमप्रकाश का कहना है कि बेटी को प्रताड़ना से बचाने के लिए बीच-बीच में उसने कश्मीर सिंह को अनेक बार पैसे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 9 जुलाई को उसकी बेटी रेखा की ससुराल से फोन आया कि रेखा की तबीयत खराब है। उसे राव तुला राम अस्पताल जाफरपुर में दाखिल कराया है। ओमप्रकाश व उसके परिजन अस्पताल पहुंचे तो रेखा मृत पाई गई। ओम प्रकाश ने कहा कि उसकी बेटी रेखा की मृत्यु उसके पति कश्मीर, सास और पति के भाई राजेश, ननद व जीजा द्वारा प्रताड़ित करने से हुई है। ओमप्रकाश ने यह भी शक जाहिर किया है कि इन सभी ने मिलकर उसकी बेटी को मार दिया हो। ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी जसबीर ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें