फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से 20 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
क्षेत्र में शातिराना ढंग से एटीएम कार्ड बदल कर रुपये उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय है। टीकरी कलां निवासी एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 20 हजार रुपये उड़ा लिए गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली के गांव टीकरी कलां के हरिदास नगर का निवासी टिंकू बहादुरगढ़ में स्थित रिलेक्सो फुटवीयर कंपनी में नौकरी करता है। उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। 8 जून की शाम करीब सवा पांच बजे वह टीकरी बॉर्डर के मामा चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आया था। इसी दौरान वह ठगी का शिकार हो गया। टिंकू ने बताया कि जब वह एटीएम बूथ में गया तो अंदर पहले से ही चार-पांच युवक मौजूद थे। जब वह रुपये निकालने के लिए मशीन में कार्ड डाल रहा था, उसी बीच उनमें से किसी युवक ने धोखे से उनका कार्ड बदल लिया। उस वक्त उन्हें कार्ड बदलने का पता नहीं चला। वह बदले हुए कार्ड से ही रुपये निकालने का प्रयास करता रहा, मगर रुपये नहीं निकले। इसी बीच उन युवकों ने उसका कोड भी देख लिया। रुपये न निकलने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में उसने कार्ड को ध्यान से देखा। तब पता चला कि यह उसका कार्ड नहीं है और उक्त युवकों ने ही उसका कार्ड बदल लिया है। इसी बीच उसके फोन पर रुपये निकाले जाने के मैसेज आने लगे। उसके अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। जब तक वह एटीएम बूथ पर वापस पहुंचा, युवक वहां से गायब हो चुके थे। टिंकू ने कहा कि उसके अकाउंट में 20106 रुपये थे। अब केवल 106 रुपये रह गए हैं। इसके बाद वह बैंक में गया तो वहां संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसने बहादुरगढ़ पुलिस में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र में एटीएम बदलकर रुपये निकालने की वारदात पहले भी हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही टीकरी बॉर्डर पर रहने वाले एक व्यक्ति के अकाउंट से लगभग सवा लाख रुपये इसी तरह उड़ा लिए गए थे।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी मदद के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उक्त बूथ में लगे सीसीटीवी के जरिये युवकों की पहचान का प्रयास किया जारहा है। उन्होंने लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी है। एसएचओ प्रदीप ने कहा कि एटीएम से रुपये निकालते वक्त अपने कार्ड का ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें