फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा न लिए जाने पर प्रशिक्षित बेरोजगारों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा न लिए जाने पर रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
करीब एक साल बीतने पर भी शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित न करने पर शिक्षित बेरोजगारों में रोष बना हुआ है। इन बेरोजगारों ने सरकार से शिक्षक पात्रता परीक्षा शीघ्र ही आयोजित किए जाने की मांग की है।
बेरोजगार सुखबीर सिंह, मुकेश कुमार, राजेश, अनिल कुमार, संजय, सुरेंद्र सिंह, पवन कुमार, प्रदीप, राकेश, मोहित ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा गत फरवरी के बाद अब तक न कराए जाने से पात्र उम्मीदवारों में रोष है। इनका कहना है कि पात्रता परीक्षा का एक शेड्यूल बनाना चाहिए। हर वर्ष इसके अनुरूप निर्धारित समय पर पात्रता परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए ताकि उसी के अनुरूप वे परीक्षा के लिए अपनी तैयारी भी कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बेरोजगारों का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय, नवोदय स्कूल, सैनिक स्कूल व अन्य राज्यों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर समय- समय पर आवेदन मांगे जाते हैं ऐसे में वे इन पदों पर आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं। राज्य में हर साल करीब 20 हजार प्राइमरी, करीब 50 हजार मास्टर व 10 हजार से अधिक प्राध्यापक वर्ग के प्रशिक्षित शिक्षक इस परीक्षा में बैठने की योग्यता प्राप्त कर लेते हैं। इन बेरोजगारों ने बताया कि प्रदेश में पात्रता परीक्षा का कोई निश्चित शेड्यूल नहीं है जबकि सीटेट परीक्षा सीबीएसई दिल्ली की ओर से समय पर करवाई जाती है। इन बेरोजगारों के अनुसार पात्रता परीक्षा का जिम्मा बोर्ड की बजाय विश्वविद्यालय को सौंपा जानी चाहिए ताकि परीक्षा की गुणवत्ता में सुधार आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें