फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: क्षेत्र के गांव मुंडाहेडा में 1008 सुहागिनों ने निकाली कलश यात्रा

Sun, 21 Jan 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
गांव मु़ंडाहेडा में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व अन्य। फोटो- संवाद
विज्ञापन
साल्हावास। गांव मु़ंडाहेडा में 1008 से अधिक सुहागिन महिलाओं ने कलश सर पर रखकर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में संजय पार्षद मुंडाहेड़ा ने मुख्य यजमान के तौर पर रामायण को अपने सिर पर धारण किया। कलश यात्रा गांव के खुभीदास आश्रम से शुरू हुई और पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए हुए नत्थू नाथ आश्रम पर आकर समाप्त हो गई। समापन पर आश्रम में कलश चढ़ाया गया। सोमवार को मंदिर में हवन करवाया जाएगा। उसके बाद प्रसाद किया जाएगा। नौ दिन तक 11 बजे से 2:30 बजे तक बाबा नत्थू नाथ आश्रम में रामकथा का आयोजन किया जाएगा। कथावाचक सुता अंजलि व्यास होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जिला कार्यवाह गुरुदास, विनोद, सुनील, हंसराज, योगेश, सतीश भगत, सुनील निमाना संचालक गोकुल धाम झज्जर और मास्टर चरण सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें