फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़, बादली के 22 गांवों में ओलावृष्टि से शत-प्रतिशत नष्ट हुई गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। तीन दिन पहले हुई भारी बारिश और तेज ओलावृष्टि से बहादुरगढ़ व बादली के 22 गांवों में गेहूं की फसल पूरी तरह चौपट हो गई। इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि फसल पककर तैयार थी। सरसों की फसल में भी काफी नुकसान हुआ है, लेकिन बहादुरगढ़ व बादली क्षेत्र में कुल 3 हजार हेक्टेयर में ही सरसों की फसल बोई गई थी। जबकि 30 हजार हेक्टेयर से अधिक इलाके में गेहूं की फसल लगी थी।
इन गांवों की चौपट हो गई फसलें
ओलावृष्टि से बहादुरगढ़ व बादली क्षेत्र में आने वाले इन नूना माजरा, लोवा खुर्द, देशलपुर, सराय औरंगाबद, खेड़का मुसलमान, नया गांव, सौलधा, सिद्दीपुर, लोवा कलां, भापड़ोदा, रोहद, खरहर,आसंडा, मांडोठी, सिलोठी, मातन, टांडाहेड़ी, डाबोदा कलां, सैदपुर, मेहंदीपुर, डाबोदा खुर्द व लडरावण गांवों में फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। किसानों को इससे लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से जल्द से जल्द गिरदावरी करवाई जाए और उन्हें नुकसान फसलों का मुआवजा दिया जाए। ताकि वे अपना जीवन आसानी से व्यतीत कर सकें। मांडोठी के किसान सतपाल दलाल व लडरावण के किसान दयानंद का कहना है कि यदि सरकार की ओर से किसानों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो उन्हें और ज्यादा नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन
बहादुरगढ़ में हुई ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं की फसलों में नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने फसलों का बीमा करवाया हुआ है वह कृषि विभाग के कार्यालय में पहुंचकर आवेदन करें। जिनकी फसलों का इंश्योरेंस नहीं है वे क्षति-पूर्ति पोर्टल पर आवेदन करेंगे। यह आवेदन ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के 72 घंटे के अंदर-अंदर करना होगा। मंगलवार को आखिरी दिन आवेदन करने के लिए होगा। साथ ही आधार कार्ड, बीमा के दस्तावेज व बैंक पासबुक की प्रतियां निर्धारित प्रोफार्मा के साथ संलग्न कर जमा कराएं।
-डॉ. सुनील शर्मा, एसडीओ, कृषि विभाग, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें