फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के चलते बीएसफ के जवान का निधन, सैनिक सम्मान के साथ पंच तत्व में विलीन

विज्ञापन
जवान सत्यवान यादव के परिजनों को तिरंगा सौंपतें हुए बीएसएफ के अधिकारी। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। गांव छुछकवास निवासी व बीएसएफ के जवान सत्यवान यादव का बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। गांव में जवान का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बीएसएफ के 125 बटालियन की छावला कैंप से बीएसएफ के अधिकारी गांव में पहुंचे और हवा मेें गोलियां दाग कर सलामी दी गई। इस दौरान सत्यवान यादव के परिजनों को तिरंगा सौंपा गया।
विज्ञापन

जवान के परिजर सुरेशचंद और अनिल कुमार ने बताया कि सत्यवान 32 वर्ष के थे। वह 2013 में बीएसएफ की 65 बटालियन में भर्ती हुए थे। इस समय वह उड़ीसा के कोराफुट में तैनात थे। वह डेढ़ माह पहले अवकाश पर गांव में आए थे। सांस में तकलीफ के कारण उन्हें कुछ दिन पूर्व
सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उन्हें किडनी में संक्रमण बताया गया। परिजनों ने बताया कि पिछले काफी समय से सत्यवान का रोहतक पीजीआई से इलाज चल रहा था। रविवार की रात को तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। सत्यवान के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया। मृतक का छह साल का एक पुत्र है।
विज्ञापन

उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुएञ। छुछकवास पुलिस चौकी की टीम ने भी सत्यवान को सलामी दी। गांव व आसपास क्षेत्र के लोगों ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर जवान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें