फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में संघ के 10 कार्यक्रम, 248 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
फोटो-52: पथ संचलन में भाग लेते गणवेशधारी स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
विजयादशमी पर छह उपनगरों में हुए शस्त्र पूजन और पथ संचलन, वक्ताओं ने सामाजिक समरसता व स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस और विजयादशमी पर बहादुरगढ़ के दोनों नगरों के छह उपनगरों में 10 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें 248 पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों और 97 अन्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रमों में शस्त्र पूजन के साथ पथ संचलन भी निकाले गए।
शिवाजी नगर का कार्यक्रम वैश्य कन्या आर्य महाविद्यालय के नजदीक शिव मंदिर (बगीची) में हुआ। इसमें करीब 127 लोग शामिल हुए, जिनमें लगभग 70 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में थे। बाजे भगत धर्मशाला (सेन समाज) के प्रधान जयभगवान सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े अतिथि मौजूद रहे। डॉ. रविप्रभात, दीपक श्रीवास्तव और मनोज सेठी ने विचार रखे।
विज्ञापन

विवेकानंद नगर के अंतर्गत कसार, ओमेक्स, सेक्टर-2, सेक्टर-6, सेक्टर-7, दयानंद नगर, किला मोहल्ला और बालौर सहित विभिन्न स्थानों पर शस्त्र पूजन हुआ। सेक्टर-6-7 और दयानंद नगर में पथ संचलन निकाला गया। इन आयोजनों में करीब 117 पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक और 68 से अधिक अन्य लोग शामिल हुए।
सेक्टर-6-7 के कार्यक्रम की अध्यक्षता वायुसेना से सेवानिवृत्त विजय कलीरामना ने की। वह जन रक्षा मंच हरियाणा के प्रधान और एक्स एयरमैन वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के उपाध्यक्ष हैं। यहां भास्कर ने संबोधन दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने विजयादशमी को सत्य, न्याय, धर्म और राष्ट्र चेतना का पर्व बताया। जिला प्रचार प्रमुख झज्जर दीपक श्रीवास्तव ने संगठित, स्वावलंबी और स्वाभिमानी भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें