फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करते 10 लोग काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना से महामारी की देखते हुए सरकार की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन की लोग जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों का गिरफ्तार भी किया जा रहा है और उनके चालान भी काटे जा रहे हैं। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला में महामारी अलर्ट, सुरक्षित हरियाणा के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें जिले में मुस्तैदी से तैनात हैं। इसके तहत टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 10 आरोपियों को काबू किया गया है, वहीं 152 बोतल शराब भी बरामद की गई है। वहीं बैगर मास्क लगाए घूूमने वाले 287 लोगों के चालान भी काटे हैं।
विज्ञापन

दो स्थानों से पकड़ी अवैध रूप से बेची जा रही शराब
पुलिस थाना आसौदा की एक टीम ने थाना के क्षेत्र से एक लावारिस खड़ी होंडा सिटी गाड़ी से 145 बोतल देसी शराब बरामद की गई। बरामद अवैध शराब की बोतलों के संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना आसौदा मामला दर्ज किया गया। वहीं थाना दुजाना की एक टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 7 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया। नियमों का उल्लंघन करने पर पकड़े गए उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र के थाना में अलग-अलग मामले अंकित किए गए। जिले के विभिन्न पुलिस थानों के क्षेत्र से लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने पर गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगाह रख रही है। मास्क न लगाए बेवजह घर से बाहर निकलने व लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर विभिन्न मामलों में 10 आरोपियों को काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें