फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आखिरी दिन 10 नामांकन, पांच पदों पर दो पैनलों में सीधी टक्कर

विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय में छोटूराम धर्मशाला समिति के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र जमा
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला समिति के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को 10 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दो दिनों में कुल 36 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रधान समेत पांच प्रमुख पदों पर दो पैनलों के बीच आमने-सामने का मुकाबला तय माना जा रहा है। चुनाव प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष सहित 16 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए होंगे।
पांच पदों के लिए कुल 10 नामांकन पत्र भरे गए हैं जिनमें विजेंद्र दलाल पैनल और बिजेंद्र जून पैनल के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। वहीं समिति की कार्यकारिणी के 16 पदों के लिए 26 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

अंतिम दिन बिजेंद्र जून पैनल की ओर से प्रधान पद के लिए बिजेंद्र जून, उपप्रधान के लिए प्रदीप लडरावण, महासचिव के लिए साहब सिंह दलाल, सहसचिव के लिए राजेंद्र दलाल और कोषाध्यक्ष पद के लिए इंद्र राठी ने नामांकन भरा।
पहले दिन 26 नामांकन पत्र जमा
निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 26 नामांकन पत्र जमा हुए थे जबकि अंतिम दिन 10 और नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी को होगी, जबकि 16 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव चिन्ह 19 फरवरी को आवंटित किए जाएंगे और मतदान एक मार्च को कराया जाएगा। समिति के कुल 97 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें