फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर उतारने के लिए मांगे ढाई हजार, काबू

Tue, 08 Oct 2013 09:36 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को बिजली निगम के जेई को ढाई हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



चौकसी ब्यूरो को नजफगढ़ के रहने वाले वेदपाल ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में उसका बर्फखाना है। वर्ष 2011 में उसने बिजली कनेक्शन लिया था।

नुकसान होने के कारण उसने कुछ समय पहले कारखाना बंद कर दिया था। बिजली का कनेक्शन कटवाने के लिए निगम में आवेदन किया था। पूरा बिल अदा करने केबाद जब डिवीजन नंबर 2 के जेई नरेश से मिला तो मीटर उतारने की एवज में उसने ढाई हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


इस शिकायत के बाद चौकसी ब्यूरो के निरीक्षक हरिप्रकाश शर्मा की ओर से रेडिंग टीम बनाई गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहे तहसीलदार नरेश जोवल और रीडर संजीव को साथ लेकर टीम ने छापामारी की तैयारी की। पहले ढाई रुपये के नोटों पर पाउडर लगाया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता वेदपाल इन्हीं पैसों को लेकर निगम कार्यालय पहुंचा। वहां उसने नरेश कुमार को पैसे थमा दिए। उसी वक्त छापेमार टीम ने दस्तक दे दी।

जेई की तलाशी ली गई तो उसके पास से पाउडर लगे नोट बरामद हुए। हाथ धुलवाने पर जेई के हाथ लाल हो गए। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमार टीम में निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक ओमप्रकाश व रवीन्द्र, एएसआई महेन्द्र, हवलदार अनिल व संदीप तथा सिपाही प्रदीप व कुलदीप शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें