फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF Plane Crash: हरियाणा में बड़ा हादसा, वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश, सामने आया हादसे के बाद का VIDEO

Fri, 07 Mar 2025 06:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

Jaguar Fighter Plane Crash Today : भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। 
विज्ञापन
एक तरफ विमान का जलता हुआ मलवा दूसरी तरफ पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पंचकूला स्थित मोरनी के बालदवाला गांव के पास शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। पायलट पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। 

विज्ञापन

पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल रहे - फोटो : अमर उजाला
तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा
अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ है। 

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी - फोटो : अमर उजाला
लहराते हुए जंगल में गिरा विमान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान लहराते हुए पेड़ों से टकराता हुआ जंगल के बीच एक खाई में गिरा था। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और वह कई टुकड़ों में बंट गया। विमान के टुकड़े आसपास के क्षेत्रों में बिखरे पाए गए हैं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची एसएसपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र को सील कर दिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें