फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

Thu, 21 Nov 2013 07:48 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के दयानंद नगर में दो दिन पहले हुई रोहित की हत्या ने नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने खुलासा किया है कि रोहित की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी महिला ने करेंट से मौत का बहाना बनाया।

लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दूसरा आने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने सारी सच्चाई उगल दी।

आरोपी महिला आशा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने अपने प्रेमी उमेश के साथ मिलकर पति रोहित की गला दबाकर हत्या की थी।

डीएसपी राजीव देशवाल ने बताया कि आरोपी आशा के सैनीपुरा में रहने वाले उमेश के साथ पिछले तीन साल से नाजायज संबंध थे।

इसका रोहित विरोध करता था, इसीलिए रोहित को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी उमेश पुलिस पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें