फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बंद कट्टे में मिला महिला का शव, मकान की नींव में दबाई थी डेडबॉडी; पति पर हत्या का आरोप

Mon, 25 May 2026 11:48 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)

सार

सोनीपत के गोहाना में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को मकान की नींव में दबाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
मकान की नींव से महिला का शव बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना के नई सब्जी मंडी क्षेत्र में रविवार देर रात  एक निर्माणाधीन मकान की नींव में कट्टे में बंद महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में महिला के पति पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
जानकारी के मुताबिक वन विभाग वाली गली में रहने वाली प्रियंका उर्फ सीमा का शव नई सब्जी मंडी के पीछे एक निर्माणाधीन मकान की नींव में पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी गोहाना, थाना शहर गोहाना के एसएचओ और कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। 

पति पर हत्या के आरोप
एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि जरूरी सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला मूल रूप से गांव घड़वाल की रहने वाली थी और फिलहाल गोहाना में रह रही थी। आरोप है कि पति संदीप ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या कर दी और शव को कट्टे में बंद कर पास के प्लॉट की नींव में डाल दिया। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें