फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: यू ट्यूबर ने पूर्व छात्र पर दर्ज कराया मारपीट, छेड़छाड़ और एससी एसटी एक्ट का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में सोमवार को एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम में यू ट्यूबर की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को गांव सातरोड निवासी मोहित पर छेड़छाड़, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित 10 धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच अब डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी जाएगी। इस मामले में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रोहित दलाल ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

युवती ने सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में बताया कि 13 अक्तूबर को वह एनएसयूआई के कार्यक्रम में कॉलेज गई थी। उन्होंने नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ से बातचीत की। इसके बाद वह वहां से जाने लगी तो सातरोड निवासी मोहित ने उसके साथ अभद्रता की। वह आरोपी को पहले से व्यक्तिगत तौर पर जानती हैं। मोहित ने कहा कि मैडम मेरी बाइट नहीं लोगी क्या? जब वह बाइट ले रही थी तो मोहित ने अभद्रता शुरू कर दी। उसने गंदा बोलना शुरू कर दिया। जब मैं वहां से जाने लगी तो मेरा रास्ता रोक कर फोन छीन लिया। मेरा फोन व माइक छीन लिया। वहीं जब मैं जाने लगी तो उसने छेड़छाड़ की। जब मैंने इसका विरोध किया तो मुझे जातिसूचक गालियां दीं। मेरे पेट, प्राइवेट पार्ट व अन्य हिस्सों पर लात-घूंसों से हमला किया। मेरा सहयोगी मुझे बचाने आया तो उस पर भी हमला किया।
मामले के जांच अधिकारी रिसाल सिंह ने बताया कि दस धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज होने के चलते अब इस मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें