फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार सवार युवकों ने डीएन कॉलेज के छात्र पर किया हमला

Sun, 26 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। तीन अलग-अलग झगड़ों में डीएन कॉलेज के एक छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। नागरिक अस्पताल में दाखिल डीएन कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र ललित ने बताया कि वह करीब 11 बजे कॉलेज के आगे खड़ा था। तभी वहां कार में चार-पांच युवक आए और कार से उतरते ही मुझ पर बिंडों से हमला कर दिया। उसके बाद वे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर बालावास की एक फैक्टरी में शुक्रवार रात करीब 12 बजे कमरा खुलवाकर दो लोगों ने डंडों से हमला कर चौकीदार नेकीराम को घायल कर दिया। इसके अलावा शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे लुदास गांव में बस में सवार बालसमंद निवासी अमीर को कुछ युवकों ने सिर पर कड़े मारकर व मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर व अमीर यहां बस स्टैंड से बस में सवार हो गए। उनकी किसी बात को लेकर बस में कहासुनी हुई थी। लुदास आने पर हमलावर हमला कर बस से उतरकर चले गए। पुलिस झगड़ों को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें